हैदराबाद जीएचएमसी : सर्कल कार्यालय भवनों का उद्घाटन
हैदराबाद, मंत्री पोन्नम प्रभाकर और महापौर गदवाल विजयलक्ष्मी ने जीएचएमसी के अंतर्गत सिकंदराबाद ज़ोन के दोमलगुड़ा क्षेत्र में 10.50 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित कवाड़ीगुड़ा और मुशीराबाद सर्कल कार्यालय भवनों का उद्घाटन किया।









बुधवार को जनप्रतिनिधियों ने नये भवनों का उद्घाटन किया और उपायुक्त पुष्पा व रामांजनेयुलू को उनके नये कार्यालयों के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अनिल कुमार यादव, विधायक मुठा गोपाल, डिप्टी मेयर मोते श्रीलता शोभन रेड्डी, जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन, स्थानीय पार्षद एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना उच्च शिक्षा परिषद ने लिया पाठ्यक्रम संशोधन का निर्णय
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



