हैदराबाद : तालाबंद घर से मजदूर का शव बरामद

Ad

हैदराबाद, नेरेडमेट थाना परिधि के अंतर्गत जे.के. कॉलोनी के एक तालाबंद घर से मजदूर का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि जे.के. कॉलोनी के एक मकान में पिछले कुछ माह से एक मजदूर रह रहा था और तीन माह से किराया न देने के कारण आज मकान मालिक ने आकर घर का ताला खोला।

भीतर जाने पर रसोई घर के प्लेटफार्म के नीचे एक सड़ा गला शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव बरामद कर उसे पहचान और पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया। मकान मालिक और पुलिस को संदेह है कि किराए से रहने वाले मजदूर की ही मौत हो गई होगी। शव के सड़ जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।

Ad

यह भी पढ़ें… आंगनवाड़ी में उबला हुआ अंडा माँगने पर 11 वर्षीय छात्र की पिटाई

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button