हैदराबाद : गांजा तस्करी के आरोप में दो अरेस्ट

Ad

हैदराबाद, ईगल फोर्स पुलिस ने रेलवे पुलिस बल के साथ मिलकर अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 9.42 लाख रुपये मूल्य का 18.852 किलो गांजा जब्त किया।

ईगल फोर्स पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल इंस्पेक्टर बी. प्रवीण कुमार ने बताया कि नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर आज सामान्य जाँच-पड़ताल के दौरान संदेहास्पद स्थिति में घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान वलवाड ग्राम, उस्मानाबाद ज़िला, महाराष्ट्र निवासी पेशे से मजदूर सूरज अनिल यादव (23) और प्रसाद महादेव मोहिते (23) के रूप में की गई। दोनों राजमंड्री से गांजा खरीदकर इसे सोलापुर ले जा रहे थे।

Ad

यह भी पढ़ें… प्रेमी और भाई की साथ मिलकर पति की हत्या

पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि जगदीश नामक एक गांजा तस्कर के इशारे पर 10-10 हजार रुपये के कमीशन पर राजमंड्री से सोलापुर के लिए गांजा ले जा रहे थे। 18.852 किलो गांजा 9 पैकेटों में बाँधकर रखा गया था। दोनों राजमंड्री से सोलापुर के लिए कोणार्क एक्सप्रेस में सवार हुए और दोनों सिकंदराबाद स्टेशन पर उतरना चाहते थे, लेकिन वहाँ पुलिस की जाँच-पड़ताल को देखकर वे पुन कोणार्क एक्सप्रेस में सवार हो गए। नामपल्ली स्टेशन पर उतरने के बाद दोनों मुंबई एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान प्लेट फार्म नं. 6 पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सोलापुर निवासी जगदीश और कुमार फरार है। आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button