आईसीएआई – नए आयकर प्रावधानों पर जागरूकता कार्यक्रम
हैदराबाद, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की एसआईआरसी हैदराबाद शाखा ने आयकर विभाग के सहयोग से रेड हिल्स स्थित के.एल.एन. प्रसाद सभागार, एफटीसीसीआई (चैंबर ऑफ कॉमर्स) में नए आयकर प्रावधानों को समझना विषय को लेकर आयकर अधिनियम, 2025 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान आयकर आयुक्त 1, हैदराबाद शिवराज बी. मोरे उपस्थित थे। अवसर पर आयकर विभाग के प्रख्यात वक्ताओं द्वारा तकनीकी सत्र चलाए गए, जिनमें अतिरिक्त सीआईटी – रेंज 1, हैदराबाद मूकाम्बिकेयन एस और अतिरिक्त सीआईटी – रेंज 6 रीमा यादव शामिल थे। सीआईटीजेसीआईटी एस.ए. मथिवानन, टीडीएस रेंज 1 डीसीआईटी सर्किल 3(1) रवि किरण, और आईआरएस, डीसीआईटी सर्किल 12(1) श्याम कुमार ने आयकर अधिनियम, 2025 के नए प्रावधानों पर बहुमूल्य जानकारी साझा करते हुए पेशेवरों के लिए प्रासंगिक व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की।
यह भी पढ़ें… राधे कृष्णा वूमेन्स कॉलेज में विदाई व पुरस्कार समारोह
कार्यक्रम का शुभारंभ हैदराबाद चैप्टर के अध्यक्ष सीए गिरधारी लाल तोष्णीवाल के स्वागत भाषण से हुआ, जिन्होंने बदलते कर ढांचे से अवगत रहने के महत्व पर प्रकाश डाला और आयकर विभाग के साथ सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सचिव सीए कुमार पाल तातेड़ ने करते हुए कार्यक्रम की कार्यवाही का समन्वय किया। अवसर पर 350 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






