हैदराबाद : मानू को मिला एशिया रैंकिंग में स्थान
हैदराबाद, मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (मानू) ने क्यूएस विश्वविद्यालय रैंकिंग एशिया-2026 में स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। एशिया के 1500 शैक्षणिक संस्थानों में मानू ने ग्यारह सौ से बारह सौ के बैंड में स्थान दिया गया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, क्वाक्वेरेली साइमंड्स एक वैश्विक उच्च शिक्षा विश्लेषक और सेवा प्रदाता है। मानू ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में महिला शिक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए नियमित और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उर्दू माध्यम में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक लोगों को व्यापक पहुँच प्रदान करने के लिए कदम उठाए हैं।
यह भी पढ़े : ओयू ने किया कॅरियर एडवांसमेंट स्कीम पदोन्नति में अनियमितताओं का खंडन
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सैयद ऐनुल हसन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विभिन्न श्रेणियों में प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में विश्वविद्यालय अग्रणी है। कुलसचिव प्रो. इश्तियाक अहमद ने क्यूएस रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्थान पाने पर मानू समुदाय को बधाई दी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



