हैदराबाद : धूलपेट गैरेज में भीषण आग, तीन कारें समेत लाखों का नुकसान
हैदराबाद, मंगलहाट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत शिवलाल नगर रोड़ पर गैरेज में आग लगने की वजह से काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। मंगलहाट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एम. महेश ने बताया कि जाली हनुमान मंदिर से शिवलाल नगर जाने वाली सड़क पर चिट्टीवाले मोहनलाल का गैरेज है। दिवाली के दिन रात लगभग 11 बजे गैरेज से भीतर से धुंआ निकलने के साथ ही कुछ ही देर में आग की लपटें निकलता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस व फायर स्टेशन को सूचित किया।

यह भी पढ़े: तेलंगाना : पटाखों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
जानकारी मिलने के बाद, फायर स्टेशन के अधिकारियों ने करीब 3 घंटे के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह से गैरेज में रखी 3 कारें, 1 ऑटो ट्रॉली, गणेश मूर्तियां, पतंग, चरख समेत अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपेटे काफी ऊपर तक जा रही थी, इस वजह से पास के मकानों से लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर ले जाया गया। पुलिस आग लगने के कारणों का पता कर रही है और मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई चल रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



