हैदराबाद मेट्रो के नये बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का गठन
सीएस रामकृष्ण राव को चेयरमैन नियुक्त किया गया
हैदराबाद, राज्य सरकार ने हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। ज्ञातव्य है कि आगामी 1 मई से मेट्रो रेल सरकार के अधीन हो जाएगी। इस परिप्रेक्ष्य में सरकार ने मेट्रो रेल बोर्ड का पुनर्गठन किया। सरकारी मुख्य सचिव रामकृष्ण राव को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जबकि सरफराज अहमद को प्रबंध निदेशक के रूप में जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
बोर्ड के निदेशकों के रूप में वरिष्ठ अधिकारी जयेश रंजन, विकास राज, संदीप सुल्तानिया, अशोक रेड्डी, जेवी पाटिल और आईपीएस अधिकारी शिवधर रेड्डी को नियुक्त किया गया है। सरकार के बहुसंख्यक शेयरधारक बनने के साथ ही नामिनी शेयरधारकों को एक-एक शेयर आवंटित करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़े : बलात्कार के प्रयास के मामले में आरोपी को 10 वर्ष कठोर कारावास
प्रारंभिक अधिग्रहण के लिए आवश्यक प्रक्रिया और बोर्ड के पुनर्गठन के संबंध में शहरी विकास विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन ने आदेश जारी किया। अब से मेट्रो रेल का संचालन, कर्मचारियों की नियुक्ति और भविष्य की विस्तार योजनाएं सीधे सरकार की निगरानी में होंगी। सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय हैदराबाद मेट्रो के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





