हैदराबाद : नए साल पर 229 एडीपीएल शराब की बोतलें जब्त
हैदराबाद, नए साल के मद्देनज़र अवैध शराब की आवाजाही पर कड़ी नजर रखते हुए आबकारी विभाग की स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अन्य राज्यों से लाई जा रही गैर-शुल्क अदा (एनडीपीएल) शराब की तस्करी को रोकते हुए एसटीएफ ने भारी मात्रा में शराब जब्त की है।

आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने नए साल पर बिक्री, सेवन के लिए अन्य राज्यों की 229 एनडीपीएल शराब की बोतलों को जब्त किया। एसटीएफ द्वारा बताया जाता है कि शमशाबाद स्थित एयरपोर्ट रूट, पटनचेरु मुख्य रोड़ पर वाहनों की जांच करते हुए 229 शराब की बोतलें जब्त की गई।

गोवा, दिल्ली और हरियाणा से नगर आने वाले विमान यात्री वहां से कम दाम में एनडीपीएल शराब को खरीदकर नगर पहुंचे थे। एसटीएफ द्वारा बताया जाता है कि संबंधित लोगों के खिलाफ नोटिस भी जारी की जाएगी, एनडीपीएल शराब से राजस्व को नुकसान पहुंचता है। शराब की बोतलों को आगे की कार्रवाई के तहत सरूरनगर और महेश्वरम आबकारी पुलिस के हवाले कर दी गई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



