हैदराबाद : दिल्ली की महंगी शराब की तस्करी का भंडाफोड़

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सिकंदराबाद में दिल्ली से लाई जा रही अवैध शराब की 52 बोतल शेवाज रिगल शराब बरामद की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद के मोंडा मार्केट, शिवाजीनगर और चेप्पालवाड़ी बाजार इलाके में अवैध रूप से दिल्ली की शराब ऊंचे दामों पर बेचे जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर डीटीएफ इंस्पेक्टर सौजन्या के नेतृत्व छापेमारी करते हुए शरद कुमार (28) को गिरफ्तार किया गया। वह दिल्ली से सस्ती दरों पर शेवाज रिगल शराब खरीदकर हैदराबाद और सिकंदराबाद में महंगे दामों पर बेच रहा था।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : नाकाबंदी में 73 दुपहिया वाहन जब्त
वह दिल्ली में एक बोतल लगभग 1500 रुपये में खरीदकर यहां 3000 से 3500 रुपये तक में बेचता था। आरोपी को उस समय दबोच लिया जब वह अशोक लेलैंड वाहन से लाई गई शराब की बोतलों की बिक्री कर रहा था। वाहन की तलाशी लेने पर 52 बोतल शराब बरामद हुई, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। आरोपी को आगे की कारवाई के तहत सिकंदराबाद आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



