हैदराबाद : क्रिप्टो करेंसी फंड चोरी के मामले में तीन अरेस्ट

हैदराबाद, हैदराबाद की साइबर अपराध पुलिस ने फर्जी केवाईसी वेरिफिकेशन प्लेटफार्म के जरिए 21,04,089 यूएस डॉलर की क्रिप्टो करेंसी फंड चोरी के मामले में तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में नगर पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) वी. अरविंद बाबू ने बताया कि इस मामले में पुणे (महाराष्ट्र) निवासी सुशील श्रीपति गायकवाड़, हैदराबाद निवासी श्रीकांत और जयपुर, राजस्थान निवासी लक्की चौधरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से चार सेलफोन और दो लैपटॉप जब्त किए गए।

इनकी गिरफ्तारी एसीपी आर.जी. शिवा मारुति के नेतृत्व में साइबर अपराध पुलिस इंस्पेक्टर एस. नरेश और सब-इंस्पेक्टर सुरेश व ए. शैलेन्दर की टीम द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि कल्याण नगर, हैदराबाद निवासी 44 वर्षीय शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ अनजान लोगों ने यूएसडीटी खरीदने के लिए उससे संपर्क किया। बाद में उन्होंने शिकायतकर्ता को बताया कि यूएसडीटी खरीदने के लिए शिकायतकर्ता के पास मौजूद ट्रॉन वैलेट एड्रेस का वेबसाइट ट्रॉनटैगडॉटओआरजी पर केवाईसी वेरिफाई होना चाहिए।

ट्रॉन वॉलेट से रकम सीधे आरोपियों के वॉलेट में ट्रांसफर

केवाईसी वेरिफाई करने के लिए एक लिंक भेजा और शिकायतकर्ता ने उन पर भरोसा कर लिंक खोला और मांगी गई जानकारी भर दी। इसके बाद शिकायतकर्ता के ट्रॉन वैलेट एड्रेस से 21,04,089 यूएसडीटी की रकम आरोपी व्यक्तियों के वैलेट में ट्रांसफर हो गई। शिकायत के आधार पर साइबर अपराध पुलिस ने तकनीकी छानबीन करने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें… चार दिन फ्लैट में पड़ा रहा महिला का शव, जांच शुरू

गिरफ्तार आरोपियों ने क्रिप्टो करेंसी (जैसे यूएसडीटी) खरीदने के बहाने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और उसे एक नकली केवाईसी वेरिफिकेशन वेबसाइट की लिंक भेजकर ठगी का शिकार बनाया। इस लिंक को क्लिक कर केवाईसी संबंधी विवरण दर्ज करते ही दर्ज करने वाले के वैलेट से रकम स्वत लिंक भेजने वाले व्यक्ति के वैलेट में स्थानांतरित हो जाती है। तीनों को हैदराबाद लाने के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button