हैदराबाद : ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा 718 शराबी वाहन चालकों को

हैदराबाद, हैदराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने 6 और 7 मार्च को नगर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के दौरान कुल 445 वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा। उसी तरह साइबराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने 273 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए।

नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत कुल 445 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा गया। जिसमें 377 दोपहिया, 22 तिपहिया, 46 चौपहिया वाहन शामिल है। इन मामलों में 100 शराबी वाहन चालकों के शरीर में बीएसी की मात्रा 30 से 50 एमजी के बीच पाई गई। इसके अलावा 191 वाहन चालकों में 51 से 100 एमजी, 84 मामलों में 101 से 150 एमजी, 39 मामलों में 151 से 200 एमजी, 12 मामलों में 201 से 250 एमजी, 9 मामलों में 251 से 300 एमजी तथा 10 मामलों में बीएसी का स्तर 300 एमजी से अधिक दर्ज किया गया।

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उसी तरह साइबराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने सप्ताहांत शराबी वाहन चालकों की तलाशी के दौरान कुल 273 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज़ किए।

यह भी पढ़ें… कर्ज के बोझ में डूबे पिता ने तीन मासूम बेटियों को पानी में डुबोकर मार डाला

ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताया गया कि 273 मामलों में 214 दोपहिया, 8 तिपहिया, 49 चौपहिया तथा 2 भारी वाहन से संबंधित हैं। बताया गया है कि सोमवार को आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button