हैदराबाद : महिला ने दो बच्चों का गला दबाकर लगा ली फाँसी
हैदराबाद, बोराबंडा थाना परिधि में घरेलू कलह के चलते क्षणिक आवेश में आकर एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों का गला घोंटने के बाद स्वयं फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस घटना में महिला और उसकी पाँच वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि दो वर्षीय बालिका बच गई। पुलिस के अनुसार, रहमतनगर डिवीजन के पेद्दम्मानगर निवासी मुरली वेणु का 7 वर्ष पूर्व सत्या वाणी से विवाह हुआ था। विवाह के बाद सत्या वाणी ने एक लड़के रुद्रांश (5) और लड़की सात्विका (2) को जन्म दिया। कुछ दिन से पति-पत्नी के बीच घरेलू मामलों को लेकर झगड़े हो रहे थे। आज सुबह वेणु अपने पिता का डायलसिस करवाने के लिए अस्पताल गया हुआ था।
यह भी पढे़: सिद्दिपेट : मेडिकल छात्रा ने लगा ली फाँसी
इस दौरान घरेलू झगड़ों के चलते क्षणिक आवेश में आकर सत्या वाणी ने अपने दोनों बच्चों का गला घोंट दिया और स्वयं सीलिंग फैन से चुनरी के सहारे फाँसी लगा ली। पिता का डायलसिस करवाने के बाद घर लौटे वेणु ने देखा कि उसके दोनों बच्चे पलंग पर बेहोश पड़े हुए हैं और सत्या वाणी फाँसी पर लटकी हुई है। उसने पड़ोसियों की मदद से अपनी पत्नी और बच्चों को अस्पताल पहुँचाया, लेकिन तब तक सत्या वाणी और उसके लड़के की मौत हो चुकी थी। वेणु की दो वर्षीय लड़की की जान बच गई, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँची बोराबंडा पुलिस ने घटनास्थल की बारिकी से छानबीन की और प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





