हैदराबाद : गांजा सेवन कर वाहन चलाने वाला युवक गिरफ्तार
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गांजा सेवन कर वाहन चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
एसटीएस के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी के नेतृत्व में इस कार्रवाई में एयरपोर्ट रूट पर एक संदिग्ध कार को रोका गया, जिसमें सवार व्यक्ति नशे की हालत में पाया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 4.1 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय राहुल महेश्वरी के रूप में हुई है। ड्रग टेस्टिंग मशीन से जांच करने पर उसके द्वारा गांजा सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। आरोपी और जब्त वाहन को मीरपेट आबकारी पुलिस को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : शॉक लगने से बालिका शिशु की मौत
अंजी रेड्डी ने बताया कि आबकारी पुलिस संदिग्धों का ड्रग किट से टेस्ट भी कर रही है, ऐसे लोगों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





