हैद्रा ने गोपालनगर पार्क सुरक्षित कर की फेंसिंग

हैदराबाद, पार्कों व सड़कों के अतिक्रमणों पर पिछले कुछ दिनों से जारी कार्रवाई के अंतर्गत शुक्रवार को हैद्रा ने मेदक, मलकाजगिरि जिले के कुकटपल्ली मंडल स्थित गोपालनगर में 3300 गज के पार्क को सुरक्षित कर वहाँ फेंसिंग लगाई।

हैद्रा अधिकारियों के अनुसार, गोपालनगर नाम से वर्ष 1980 में लेआउट बनाया गया था, जिसमें 1200 से अधिक प्लॉट हैं। उस समय लेआउट विकसित करने वालों ने पार्कों के लिए तीन स्थानों पर भूमि आरक्षित की थी। इनमें से दो स्थान पहले ही अतिक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जबकि तीसरा पार्क भी अतिक्रमण का शिकार हो रहा था। इस संबंध में गोपालनगर रेसिडेंट्स वेल्फेयर असोसिएशन के प्रतिनिधियों ने हैद्रा की प्रजावाणी में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में विकेंद्रीकृत जल प्रबंधन अनिवार्य : कर्णन

इस शिकायत की समीक्षा करने के बाद आयुक्त ए.वी. रंगनाथ ने जाँच के निर्देश दिए। जीएचएमसी व राजस्व अधिकारियों के साथ हैद्रा की टीम ने स्थल का निरीक्षण कर पुष्टि की कि पार्क की भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है। हैद्रा आयुक्त के निर्देशानुसार शुक्रवार को पार्क में बनाए गए शेड हटाये गये। साथ ही पार्क के चारों ओर फेंसिंग कर बोर्ड लगाए गए।  

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button