बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला
हरिचंदना की जगह प्रियंका बनीं हैदराबाद की जिलाधीश
हैदराबाद, राज्य सरकार ने आज रात को बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। जीएचएमसी क्षेत्रीय आयुक्त प्रियंका अला का तबादला कर हैदराबाद जिलाधीश पद पर नियुक्त किया गया। जीएचएमसी क्षेत्रीय आयुक्त मुकुंद रेड्डी का तबादला कर सूचना एवं जनसंपर्क संपर्क विशेष आयुक्त बनाया गया। वर्तमान आयुक्त प्रियंका को नारायणपेट जिलाधीश बनाया गया।
पंचायती राज विशेष मुख्य सचिव संजय कुमार को तेलंगाना भवन, दिल्ली का विशेष अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा श्रम विशेष मुख्य सचिव दाना किशोर को पंचायती राज विशेष मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। बी. विजयेंद्र को एससी विकास सचिव बनाया गया। डी. हरिचंदना को श्रम सचिव नियुक्त किया गया। इंटर शिक्षा सचिव कृष्ण आदित्या को उद्योग विशेष सचिव बनाया गया। जेड. हनुमंत कोंडिबा को आरोग्यश्री हेल्थ ट्रस्ट का सीईओ बनाया गया।
आईएएस अधिकारियों के तबादलों से प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल
पी. प्रावीण्या को सड़क व भवन विशेष सचिव नियुक्त किया गया। बीएम संतोष को आदिवासी कल्याण सचिव बनाया गया। खम्मम जिलाधीश अनुदीप दुरिशेट्टी का तबादला कर आईटी संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। निर्मल जिलाधीश अभिलाषा अभिनव का तबादला कर इंटरमीडियेट बोर्ड सचिव नियुक्त किया गया। इसी प्रकार, नागरकर्नूल के अतिरिक्त जिलाधीश जीवी श्याम प्रसाद लाल को नागरिक आपूर्ति निदेशक नियुक्त किया गया।
जीएचएमसी क्षेत्रीय आयुक्त अपूर्व चौहान का तबादला कर सीसीएलए कार्यालय में परियोजना अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया। आईटी विशेष सचिव भवेष मिश्रा का तबादला कर निर्मल जिलाधीश नियुक्त किया गया। नारायणपेट जिलाधीश प्रतीक जैन का तबादला कर संगारेड्डी जिलाधीश बनाया गया। मुलुगु जिलाधीश टीएस दिवाकरा का तबादला कर खम्मम जिलाधीश नियुक्त किया गया। जीएचएमसी क्षेत्रीय आयुक्त बी. हेमंत सहदेवराव का तबादला कर मुलुगु जिलाधीश नियुक्त किया गया।
जीएचएमसी क्षेत्रीय आयुक्त एचके पाटिल का स्थानांतरण कर नागरकर्नूल जिलाधीश बनाया गया। जीएचएमसी क्षेत्रीय आयुक्त एम. मकरंद का तबादला कर उटनूरू आईटीडी परियोजना अधिकारी नियुक्त किया गया। महबूबाबाद अतिरिक्त जिलाधीश लेनिन वाटसल टोपो का तबादला कर एटूरूनागारम आईटीडी परियोजना अधिकारी नियुक्त किया गया। बांसवाडा उप-जिलाधीश के. किरणमई का तबादला रंगारेड्डी जिले के अतिरिक्त जिलाधीश बनाया गया।
अधिकारियों के तबादलों से जीएचएमसी में नई जिम्मेदारियों का बंटवारा
उटनूरू उप- जिलाधीश एम. युवराज का तबादला कर कोमुरमबीम आसिफाबाद के अतिरिक्त जिलाधीश बनाया गया। आरोग्यश्री सीईओ पी. उदय कुमार का तबादला कर जीएचएमसी, गोलकोंडा क्षेत्रीय आयुक्त बनाया गया। नागरकर्नूल जिलाधीश बी. संतोष का तबादला कर जीएचएमसी, खैरताबाद क्षेत्रीय आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया।
यह भी पढ़े : हैदराबाद : फर्जी नंबर प्लेट के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
मिरयालगुड़ा उप-जिलाधीश एम. नारायण अमित का तबादला कर जीएचएमसी, शेरिलिंगमपल्ली क्षेत्रीय आयुक्त नियुक्त किया गया। बोधन के उप-जिलाधीश एम. विकास का तबादला कर जीएचएमसी, एलबीनगर क्षेत्रीय आयुक्त बनाया गया। काटारम उप-जिलाधीश मयंक सिंह का तबादला कर जीएचएमसी, कुकटपल्ली क्षेत्रीय आयुक्त नियुक्त किया गया। जीएचएमसी-चारमीनार क्षेत्रीय आयुक्त एस. श्रीनिवास रेड्डी का तबादला कर जीएचएमसी राजेंद्रनगर क्षेत्रीय आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





