हेट स्पीच कानून लाया गया तो पहला केस मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर : एन. रामचंदर राव

हैदराबाद, राज्य में भड़काऊ भाषण (हेट स्पीच) पर नियंत्रण कसने के उद्देश्य से अगले विधानसभा सत्र में कानून पारित करने संबंधी मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के बयान पर बरसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने कहा कि हेट स्पीच नियंत्रण कानून यदि बना तो पहला केस मुख्यमंत्री पर ही दर्ज किया जाना चाहिए।

म्युनिसिपल चुनाव के अंतर्गत पहली बार राज्य की सभी 116 म्युनिसिपालिटियों व 7 कॉर्पोरेशनों सहित सभी वार्डों में अपने चुनाव चिह्न कमल के निशान पर प्रत्याशी उतार चुकी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने चुनावी घोषणा पत्र विकसित तेलंगाना बीजेपी संकल्प पत्र-2026 का आज चुनाव सह प्रभारी अशोक परनामी व रेखा शर्मा के साथ मिलकर भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में लोकार्पण किया।

ज्ञातव्य है कि भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ चार्जशीट भी दो दिन पहले जारी की थी। गत गुरुवार की शाम को शमशाबाद में जमीयत ए उलेमा हिंदक के साथ की गई बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विधानसभा के अगले सत्र के दौरान हेट स्पीच नियंत्रण कानून लाने की बात कही थी।

रामचंदर राव ने हेट स्पीच कानून पर मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

लोकार्पण के पश्चात मीडिया को संबोधित करते हुए रामचंदर राव ने मजलिस का नाम नहीं लिया और कहा कि हिन्दुओं को 15 मिनट की धमकी देने वालों के साथ हाथ मिलाकर सरकार चला रहे मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने जिस प्रकार जुबली हिल्स उप चुनाव में मुसलमान ही कांग्रेस और कांग्रेस का अर्थ मुसलमान जैसा बयान दिया है, वहीं हिन्दू देवी देवताओं को लेकर मुख्यमंत्री ने मांसाहारी के लिए एक भगवान, शाकाहारी के लिए एक भगवान कहते हुए भावनाओं को ठेस पहुंचाई ह। तो पहला केस मुख्यमंत्री पर ही दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में विभाजन लाने के उद्देश्य से हिन्दू बस्ती में मुसलमानों को कब्रिस्तान के लिए भूमि देकर विभाजन की राजनीति मुख्यमंत्री ने खेली है।

रामचंदर राव ने कहा कि ऐसा ही हेट स्पीच नियंत्रण कानून पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी लाया गया है जो राज्यपाल के पास लंबित है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने उसी की नकल के तौर पर तेलंगाना में भी भाजपाइयों को निशाना बनाने के लिए कानून लाने की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार पुलिस व्यवस्था का दुरुपयोग करते हुए म्युनिसिपालिटी चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को पुलिस द्वारा डरा धमकाकर नामांकन वापस लेने का दबाव बना रही है।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना आंदोलन के दिन याद आ गए, केसीआर के लिए प्रदर्शनों पर गदगद हुए केटीआर

रामागुंडम की घटना इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दौरे की तैयारी कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर जाकर पुलिस धमका रही है। उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भाजपाइयों पर ज्यादती की गई तो याद रखें कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। अनावश्यक केस दर्ज किए गए तो मानव अधिकार आयोग में घसीटा जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button