छत्तीसगढ़ : दुर्ग में अवैध संबंध पर कांस्टेबल के परिवार पर हमला

Ad

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार को एक महिला ने एसटीएफ कांस्टेबल की पत्नी और आठ वर्षीय बेटे की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी जबकि इस हमले में कांस्टेबल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के कांस्टेबल की दूसरी बेटी भी घटना के समय घर में मौजूद थी। वह भिलाई कस्बे के सुपेला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत तितरुडीह कॉलोनी में सुबह करीब आठ बजे हुए इस हमले से बाल-बाल बच गई। दुर्ग के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा, ‘आरोपी महिला सरोजिनी भारद्वाज (27) ने कथित तौर पर कांस्टेबल ललितेश यादव के घर में घुसकर चाकू से उनके परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी। हमले के समय यादव घर पर मौजूद नहीं थे।’

पुलिस के मुताबिक कांस्टेबल की पत्नी रीना यादव (32) और बेटे आदित्य यादव (8) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 12 वर्षीय बेटी बीच-बचाव करने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल हो गई। कांस्टेबल की दूसरी बेटी, जो घर में मौजूद थी, किसी तरह बच निकली और उसने शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसियों ने सरोजिनी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारी ने बताया कि घायल लड़की का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी महिला पिछले दो-तीन वर्षों से कांस्टेबल के साथ अवैध संबंध में थी और उसके साथ एक ही घर में रहना चाहती थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को इसी मुद्दे पर आरोपी महिला और कांस्टेबल के परिवार के बीच विवाद हुआ था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button