भारत, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल 10 दिसंबर से तीन दिवसीय वार्ता शुरू करेगा : सूत्र

नयी दिल्ली, भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को और मज़बूत करने के लिए नई पहल कर रहे हैं। दोनों देशों के प्रतिनिधि 10 दिसंबर से तीन दिन तक एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रस्तावित पहले चरण के व्यापार समझौते पर चर्चा करेंगे। इस वार्ता का उद्देश्य समझौते के ढांचे को अंतिम रूप देना और हाल ही में उठाए गए शुल्क संबंधी विवादों को हल करना है।

भारत और अमेरिका अपने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर 10 दिसंबर से तीन दिवसीय वार्ता शुरू करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत और अमेरिका इस समय समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने का प्रयास कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि तीन दिवसीय यह वार्ता 10 दिसंबर से शुरू होकर 12 दिसंबर को समाप्त होगी, और यह औपचारिक दौर की वार्ता नहीं है।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) रिक स्वित्जर करेंगे। अगस्त में भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत सीमा शुल्क लगाए जाने के अमेरिकी कदम के बाद व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए अमेरिकी दल दूसरी बार भारत आ रहा है। इसके पहले 16 सितंबर को एक अमेरिकी दल भारत के दौरे पर आया था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button