भारतीय सेना प्रमुख यूएस  वॉर कॉलेज हॉल ऑफ फेम में शामिल

Ad

अमेरिका, भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमेरिका के आर्मी वॉर कॉलेज (AWC) कार्लाइल बैरक्स के अंतरराष्ट्रीय हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। भारतीय सेना ने शुक्रवार को इसे उनकी सैन्य सेवा और नेतृत्व का महत्वपूर्ण सम्मान बताया। जनरल द्विवेदी इस सम्मान को पाने वाले तीसरे भारतीय सेना प्रमुख बन गए हैं। इससे पहले जनरल वी.के. सिंह और जनरल बिक्रम सिंह को यह गौरव मिल चुका है।

भारतीय सेना ने किया ट्वीट

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा पोस्ट में लिखा, ‘जनरल उपेंद्र द्विवेदी, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने आर्मी वॉर कॉलेज कार्लाइल बैरक्स, यूएसए का दौरा किया, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। यह सम्मान पाने वाले वह तीसरे भारतीय सेना प्रमुख हैं।’भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमेरिका के आर्मी वॉर कॉलेज (AWC) कार्लाइल बैरक्स के अंतरराष्ट्रीय हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। भारतीय सेना ने शुक्रवार को इसे उनकी सैन्य सेवा और नेतृत्व का महत्वपूर्ण सम्मान बताया। जनरल द्विवेदी इस सम्मान को पाने वाले तीसरे भारतीय सेना प्रमुख बन गए हैं। इससे पहले जनरल वी.के. सिंह और जनरल बिक्रम सिंह को यह गौरव मिल चुका है।

भारतीय सेना ने किया ट्वीट

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा पोस्ट में लिखा, ‘जनरल उपेंद्र द्विवेदी, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने आर्मी वॉर कॉलेज कार्लाइल बैरक्स, यूएसए का दौरा किया, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। यह सम्मान पाने वाले वह तीसरे भारतीय सेना प्रमुख हैं।’

पोस्ट में आगे कहा गया कि सेना प्रमुख ने वॉर कॉलेज की फैकल्टी और अंतरराष्ट्रीय सैन्य अधिकारियों को नेतृत्व, पेशेवर सैन्य शिक्षा और बदलते सुरक्षा परिदृश्य पर संबोधित किया। USAWC के फेलो और इस प्रतिष्ठित संस्थान के पूर्व छात्र रहे जनरल द्विवेदी ने कॉलेज की प्रमुख सुविधाओं का दौरा किया और शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें पैनल चर्चा, शोध परियोजनाओं की समीक्षा और संस्थान के विशेषज्ञों से संवाद शामिल रहा।

दूतावास ने कहा- भारत अमेरिका में बढ़ रही रणनीतिक साझेदारी

इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने वॉशिंगटन में इंडिया हाउस में जनरल उपेंद्र द्विवेदी की मेजबानी की। भारतीय दूतावास ने बताया कि यह दौरा हाल ही में नौसेना और वायु सेना प्रमुखों की यात्राओं के बाद हो रहा है, जो भारत-अमेरिका के बीच उच्चस्तरीय सैन्य सहयोग को दर्शाता है। दूतावास के अनुसार, रक्षा सहयोग भारत-अमेरिका वैश्विक रणनीतिक साझेदारी का एक अहम स्तंभ है और ऐसे दौरे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ मुक्त, खुले और समृद्ध हिंद प्रशांत क्षेत्र के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में सहायक होंगे।

इससे पहले, जनरल द्विवेदी को हवाई स्थित फोर्ट शाफ्टर में यूएस आर्मी पैसिफिक के दौरे के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। उन्होंने जनरल रोनाल्ड पी. क्लार्क सहित अमेरिकी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रक्षा सहयोग और हिंद प्रशांत क्षेत्र में साझा रणनीतिक प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की।(भाषा) 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button