भारत की लंका पर सुपर जीत

Ad

दुबई, सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका के आक्रामक शतक ने भारतीय गेंदबाजों को एशिया कप में पहली बार दबाव में ला दिया, लेकिन सुपर ओवर में अर्शदीप सिंह के बेजोड़ प्रदर्शन से भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट में लगातार छा जीत दर्ज की। शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा के टूर्नामेंट में तीसरे अर्धशतक की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर 20 ओवर में पाँच विकेट पर 202 रन बनाये।

जवाब में निसांका के शतक की मदद से श्रीलंका ने जीत की ओर लगभग कदम रख दिया था। हर्षित राणा के आखिरी ओवर में उसे 12 रन और आखिरी गेंद पर तीन रन चाहिये थे जिस पर दासुन शनाका दो ही रन ले पाये और मैच सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर पूरी तरह से अर्शदीप के नाम रहा, जिन्होंने पाँच गेंद में दो रन देकर दो विकेट लिये।

भारत को तीन रन का लक्ष्य मिला जो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर हासिल कर लिया। फाइनल में रविवार को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। टूर्नामेंट में ग्रुप चरण और सुपर 4 में भारत उसे हरा चुका है। इससे पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए कुसल मेंडिस को हार्दिक पंड्या ने पहले ही ओवर में आउट कर दिया।

इसके बाद निसांका (58 गेंद में 107 रन) और परेरा (32 गेंद में 58 रन) ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नही दिया। हर्षित ने चार ओवर में 54 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि अर्शदीप ने चार ओवर में 46 रन दिये। बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने तीन ओवर में 32 रन दे डाले। श्रीलंका के दोनें बल्लेबाजों ने 12 ओवर से कम में 128 रन जोड़कर सूर्यकुमार की चिंता बढा दी।

स्कोर बोर्ड

भारत पारी : अभिषेक शर्मा का. मेंडिस बो. असलंका 61, शुभमन गिल का. और बो. तीक्षणा 4, सूर्यकुमार यादव पगबाधा बो. हसरंगा 12, तिलक वर्मा नाबाद 49, संजू सैमसन का. असलंका बो. शनाका 39, हार्दिक पांड्या का. और बो. चामीरा 2, अक्षर पटेल नाबाद 21. अतिरिक्त : 14 रन। कुल योग : (20 ओवर में पाँच विकेट पर) 202 रन। विकेट पतन : 1-15 , 2-74 , 3-92, 4-158, 5-162. गेंदबाजी : तुषारा 4-0-43-0, तीक्षणा 4-0-36-1, चामीरा 4-0-40-1, हसरंगा 4-0-37-1, शनाका 2-0-23-1, असलंका 2-0-18-1

श्रीलंका पारी :पाथुम निसांका का. वरुण बो राणा 107, कुसल मेंडिस का. गिल बो. पांड्या 0, कुसल परेरा स्ट. सैमसन बो. वरुण 58, चरित असलंका का. गिल बो. कुलदीप 5, कामिंदु मेंडिस का. पटेल बो. अर्शदीप 3, दासुन शनाका नाबाद 22, जनित लियानागे नाबाद 2. अतिरिक्त : 5 रन। योग : (20 ओवर में पांच विकेट पर) 202 रन विकेट पतन : 1-7, 2-134, 3-157, 4-163, 5-191. गेंदबाजी : पांड्या 1-0-7-1, अर्शदीप 4-0-46-1, राणा 4-0-54-1, अक्षर 3-0-32-0, कुलदीप 4-0-31-1, वरुण 4-0-31-1.

श्रीलंका (सुपर ओवर) : कुसल परेरा का. और बो. अर्शदीप 0, दासुन शनाका का. और बो. अर्शदीप 0. कामिंदु मेंडिस नाबाद 1. अतिरिक्त : एक रन। योग :(दो विकेट पर) दो रन। विकेट पतन : 1-0, 2-2. गेंदबाजी : अर्शदीप 0.5-0-2-2.
भारत (सुपर ओवर) : सूर्यकुमार यादव नाबाद 3, शुभमन गिल नाबाद 0. अतिरिक्त : 0. योग : बिना किसी नुकसान के दो रन गेंदबाजी : हसरंगा 0.1- 0-3-0.(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button