भारत की जीत : मोदी ने भारतीय टीम को दी बधाई

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लगातार दूसरा आईसीसी टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई दी। भारत ने अहमदाबाद में हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी आईसीसी टी-20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की जो उसका तीसरा टी-20 विश्व कप खिताब है।

मोदी ने एक्स पर लिखा, चैम्पियन्स, आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। उन्होंने लिखा कि यह शानदार जीत उनके असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीमवर्क को दर्शाती है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने बेहतरीन जज्बा दिखाया। उन्होंने लिखा कि इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है।

शाबास, टीम इंडिया। भारत इस तरह अपनी सरजमीं पर खिताब जीतने वाली और तीसरी टी-20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी। भारत ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद संजू सैमसन (89 रन), अभिषेक शर्मा (52 रन) और ईशान किशन (54 रन) के अर्धशतकों से पाँच विकेट पर 255 रन बनाए।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button