घुसपैठ मुक्त बंगाल, हर साल 1 लाख नौकरियां : शाह

Ad

कोलकाता, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को ‘‘राज्य को घुसपैठियों से मुक्त कराने’’ का अवसर बताते हुए कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आई तो योग्यता के आधार पर युवाओं को हर साल एक लाख नौकरियां दी जाएंगी।

पश्चिम बर्धमान के औद्योगिक केंद्रों आसनसोल और बराकर के बाहरी इलाके कुलटी में दिन की अपनी दूसरी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा देश के लौह अयस्क उत्पादन केंद्र की औद्योगिक पहचान बहाल करेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करेगी।

कुलटी को फिर औद्योगिक पहचान देने और रोजगार का वादा

शाह ने कहा, ‘‘कुलटी कभी देश में लौह अयस्क उत्पादन का केंद्र हुआ करता था लेकिन ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इसे बदहाल कर दिया है। हम इस लौह नगरी को फिर उसकी पुरानी पहचान दिलाएंगे, अवैध खनन रोकेंगे, क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाले ‘स्पंज आयरन’ उत्पादन पर प्रभावी रोक लगाएंगे और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे।’’

Ad

यह भी पढ़े : भाजपा ने मणिपुर को आग में झोंका, कांग्रेस नफरत नहीं फैलाने देगी : राहुल

केंद्रीय मंत्री ने तृणमूल सरकार पर ‘‘योग्य अभ्यर्थियों की नौकरियां छीनकर अयोग्य लोगों को बेचने’’ आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘भाजपा वादा करती है कि सत्ता में आने पर वह बंगाल में हर साल एक लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार देगी।’’ शाह ने वादा किया कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने पर ‘‘घुसपैठियों से मुक्त बंगाल’’ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नयी सरकार ‘‘राज्य में पनप रहे सिंडिकेट, माफिया और गुंडाराज’’ का भी अंत करेगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button