इंटर अग्रिम पूरक परीक्षा शुल्क भुगतान 23 अप्रैल तक

हैदराबाद, तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा इंटरमीडिएट पब्लिक अग्रिम पूरक परीक्षा (आईपीएएसई-2026) शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 23 अप्रैल कर दिया गया है।
बोर्ड द्वारा यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आईपीएएसई-2026 में भाग लेने वाले इंटर प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के छात्र 23 अप्रैल तक परीक्षा शुल्क का भुगतान अपने संबंधित शिक्षण संस्थानों में कर सकते हैं। इसके पूर्व शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 20 अप्रैल थी।
यह भी पढ़ें… एमएमटीएस फ्री यात्रा – बहुत कठिन है डगर पनघट की
उल्लेखनीय है कि इंटर प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए अग्रिम पूरक परीक्षाओं (लिखित) का आयोजन 13 मई को किया जाएगा। इसके बाद व्यावहारिक परीक्षाओं को 22 मई से आयोजित किया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






