आईपीएल टिकटों की जालसाजी व काला बाजारी का पर्दाफाश

हैदराबाद, मल्काजगिरी की उप्पल पुलिस ने आईपीएल टी-20 मैच के टिकटों की जालसाजी व कालाबाजारी का पर्दाफाश किया। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 22 हजार रुपये मूल्य के 5 आईपीएल टिकट, 5 सेलफेन, 5 फर्जी लेटरहेड और एक महिन्द्रा थार वाहन जब्त किया।

उप्पल जोन के पुलिस उपायुक्त के. सुरेश कुमार ने आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पार्किंग एरिया में ड्यूटी कर रहे उप्पल थाने के सब-इंस्पेक्टर ए. माधव रेड्डी की शिकायत पर मल्काजगिरी एसओटी पुलिस ने उप्पल पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पार्किंग एरिया से पुलिस ने पलुकूरु ग्राम, कंदूकूर मंडल, प्रकाशम ज़िला निवासी रियल इस्टेट व्यापारी गट्टमनेनी अशोक (25), निजीकर्मी कनकाला दिनेश (25) और सिंगमेन्नी वेणुमाधव (26) को गिरफ्तार किया।

तीनों पार्किंग एरिया में घूम-फिरकर 22 हजार रुपये मूल्य के कॉम्प्लीमेंट्री पास ऊँचे दाम पर बेच रहे थे। तीनों के पास से एक-एक आईपीएल पास (टिकट) और उनके थार वाहन से दो टिकट बरामद किए गए। जाँच करने पर पता चला कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी अपने फरार तीन साथियों चेन्नई निवासी आशीष, सेंथिल और तन्सिल के साथ मिलकर अति-विशिष्ट व्यक्तियों जैसे न्यायालय के न्यायाधीश, मंत्रियों, राज्यपाल और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के नाम पर फर्जी लेटरहेड तैयार किए।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, हशीश ऑयल बरामद

इन लेटर हेड के माध्यम से आरोपियों ने हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन, तमिलनाडु क्रिकेट असोसिएशन और कर्नाटक क्रिकेट असोसिएशन से ऊँची कीमत वाले टिकट और पास प्राप्त कर इसे ऊँचे दाम पर बेच रहे थे। आरोपियों ने लेटर हेड पर फर्जी हस्ताक्षर कर रखे थे। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button