पिस्ता हाउस, शाह गौस और महफ़िल होटलों पर आईटी के छापे

हैदराबाद, आयकर विभाग की नज़र अब शहर की उन होटलों पर भी है, जिन्होंने बिरयानी और अन्य मुग़लई व्यंजनों को लेकर शहर में तेज़ी से लोकप्रिय है। आईटी विभाग के अधिकारियों ने आज शहर की तीन प्रमुख होटलों पर छापे मारे हैं। एजेंसियां कथित तौर पर वित्तीय अनियमितताओं और बेहिसाब राजस्व की जाँच कर रही हैं, क्योंकि ये खाद्य श्रृंखलाएँ सामूहिक रूप से सालाना करोड़ों रुपये का कारोबार करती हैं।

50 आयकर टीमों ने शहर भर में 15 स्थानों पर निरीक्षण

आयकर अधिकारियों ने मंगलवार को शहर के होटलों पिस्ता हाउस, शाह गौस और महफ़िल के परिसरों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की। बताया जाता है कि इन होटल समूहों के अध्यक्ष, निदेशकों और प्रमुख प्रबंधन कर्मियों के आवासों पर भी एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में लगभग 50 आयकर टीमों ने शहर भर में 15 स्थानों पर निरीक्षण किया।

हालाँकि आयक विभाग इस मामले में शीघ्र ही अधिक जानकारी दे सकते है, लेकिन बताया जाता है कि तीनों प्रमुख ब्रांड न केवल हैदराबाद में बल्कि दुबई और अन्य भारतीय शहरों में भी कई आउटलेट संचालित कर रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button