जलबोर्ड तीन भागों में विभाजित, अधिकारियों ने संभाला पद्भार

हैदराबाद, डिसेंट्रलाइज्ड शहरी गवर्नेंस को मजबूत करने के मकसद से एक बड़े प्रशासनिक सुधार के तहत तेलंगाना सरकार ने कोर अर्बन रीजन (क्योर) फ्रेमवर्क के तहत हैदराबाद शहर के तीन निगम में विभाजन के साथ पहली बार जलबोर्ड को भी तीन भागों में विभाजित किया है।

जलबोर्ड के कार्यकारी निदेशक मयंक मित्तल को संयुक्त महाप्रबंधक (एमडी) बनाते हुए मल्काजगिरी जोन की ईडी पंकजा, सेंट्रल (खैरताबाद) जोन के ईडी अशोक एवं साइबराबाद जोन के ईडी संतोष को नियुक्त करते हुए इनका दायरा भी बढ़ाया गया है। इन अधिकारियों ने अपना पद्भार संभाल लिया।

आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तेलंगाना सरकार ने कोर अर्बन रीजन (क्योर) के अंतर्गत जलबोर्ड को पुनर्गठित कर जीएचएमसी की तरह एक नया रूप दिया है, जिसमें जलबोर्ड को सर्कल, ज़ोन, सब-डिवीजन और वार्ड में बांटा गया है। इस पुनर्गठन के अंतर्गत प्रशासन को आसान बनाने के लिए जलबोर्ड को तीन ज़ोन हैदराबाद, साइबराबाद और मलकाजगिरी में नए सिरे से बनाया गया है।

यह भी पढ़ें… जॉन मॉरिस फायर इंजन को विंटेज एंड क्लासिक कार रैली में मिली दो ट्रॉफियाँ

मयंक मित्तल को जलबोर्ड का संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाया गया

यह फैसला इन क्षेत्रों में प्रशासनिक क्षमता को बढ़ाने और नागरिक सेवा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ऐसे समय लिया गया है, जब शहर ओरआरआर तक तेजी से विस्तारित हो रहा है। सरकार ने जलबोर्ड के वर्तमान कार्यकारी निदेशक (ईडी) मयंक मित्तल को संयुक्त प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। इसके अलावा नए डिवीज़न के अंतर्गत पंकजा को मलकाजगिरी ज़ोन, अशोक को हैदराबाद ज़ोन और संतोष को साइबराबाद ज़ोन के कार्यकारी निदेशक (ईडी) पद पर नियुक्त किया गया है।

जलबोर्ड में संयुक्त प्रबंध निदेशक के रूप में पदोन्नत हुए मयंक मित्तल ने बुधवार को खैरताबाद स्थित जलबोर्ड मुख्यालय में पद्भार संभाला। उनके साथ, ईडी पंकजा, अशोक और संतोष ने भी चार्ज लिया। नए जॉइंट एमडी और ईडी ने जलबोर्ड के प्रबंध निदेशक अशोक रेड्डी से उनके चैंबर में मुलाकात कर आभार जताया। अशोक रेड्डी ने नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं। अवसर पर कार्मिक निदेशक मोहम्मद अब्दुल खादर व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button