उप्र जालौन : बाइक टक्कर में 2 की मौत, 2 घायल

जालौन, उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जालौन के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शैलेंद्र कुमार बाजपेई ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग आठ से नौ बजे के बीच दो मोटरसाइकिलों की कुठौंद थाना क्षेत्र में जरहाले गांव के पास आमने-सामने की टक्कर हो गयी।

शैलेंद्र कुमार बाजपेई ने बताया कि सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार चारों लोगों को गंभीर हालत में कुठौंद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े : प. दिल्ली : निर्माणाधीन सड़क पर गड्ढे में गिरने से मोटरसाइकिल सवार की मौत, जांच शुरू

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुदामा सिंह (40) और कुसुम सिंह के रूप में हुई है जबकि हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें औरैया स्थित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button