जयेश रंजन ने दिया लेक इकोनॉमी सृजन पर ज़ोर

हैदराबाद, नागरिक प्रशासन एवं शहरी विकास विभाग के विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन ने मल्काजगिरी नगर निगम (एमएमसी) के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर में तालाबों के आस-पास पर्यटन सुविधाओं का विकास कर शहर में लेक इकोनॉमी सृजन पर विशेष ध्यान दें।

जयेश रंजन एमएमसी के विशेष अधिकारी भी हैं। उन्होंने सोमवार को एमएमसी कमिश्नर विनय कृष्णा रेड्डी के साथ एमएमसी की स्थायी समिति और साधारण सभा की बैठकों में भाग लिया। अवसर पर उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों से संबंधित कुल 37 विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रजा पालन प्रगति योजना के क्रियान्वयन पर व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में विशेष रूप से स्वच्छता और जन स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिये गये।

एएलओ ऑपरेशंस के तहत बड़े पैमाने पर फॉगिंग ड्राइव, तालाबों से जलकुंभी हटाना, ऑयल बॉल्स का उपयोग और छिड़काव कार्यक्रमों के माध्यम से मच्छरों की वृद्धि को नियंत्रित करने और मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष चर्चा की गई। सतत शहरी विकास की दिशा में लेक इकोनॉमी के सृजन पर जोर देते हुए जयेश रंजन ने कहा कि तालाबों को लोगों के लिए आकर्षक स्थानों में बदलने उनके आसपास थीम पार्कों के विकास और सुधार की योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।

यह भी पढ़ें… बाज़ार भूमि बेचने का आरोप निराधार : तुम्मला नागेश्वर

बैठक में बताया गया कि शहर में हरित वातावरण बढ़ाने के लिए विभिन्न वार्डों में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। विशेष आयुक्त ने इस कार्यक्रम के तहत दीर्घकालिक पर्यावरणीय लाभों के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने ज़ोर दिया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों की भूमिका को भी प्रमुखता से रेखांकित किया। स्थानीय विकास, रोजगार के अवसरों में वृद्धि और समुदाय आधारित कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button