जस्टिन बीबर ने प्रशंसकों को अपनी चोट के बारे में बताया

लॉस एंजिलिस, पॉप संगीत की दुनिया के सुपरस्टार जस्टिन बीबर ने हाल ही में अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर चुनौतियों को लेकर खुलासा किया है। दुनिया भर में हिट गानों और सफल टूर के लिए जाने जाने वाले बीबर ने हाल ही में एक गंभीर चोट का सामना किया है, जिसने उनके रोज़मर्रा के कामकाज और संगीत प्रदर्शन को प्रभावित किया है।

‘‘सॉरी’’, ‘‘बेबी’’ और ‘‘पीचेज़’’ जैसे हिट गानों के लिए पहचान बनाने वाले मशहूर गायक जस्टिन बीबर ने अपनी चोट के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्हें हर गतिविधि, यहां तक कि गाना गाने में भी दर्द होता है। बीबर (31) ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को बताया कि मेरी पसली में बहुत तेज़ दर्द हो रहा है। ये मुझे बुरी तरह दर्द दे रहा है… मैं बस ठीक दिखने की कोशिश कर रहा हूं।

यह भी पढ़े : फिल्मों की शूटिंग के लिए कश्मीर लौटने को तैयार बॉलीवुड : सुनील शेट्टी

बीबर ने बताया कि उन्हें ओनव्हील इलेक्ट्रिक स्केटबोर्ड से खतरनाक तरीके से गिरने से चोट लगी और वह कूल्हे के बल गिरे, जिससे गाने, हंसने, हर चीज में उन्हें दर्ज होता है। इसके बावजूद, उन्होंने 2026 कोचेला म्यूजिक फेस्टिवल के लिए अभ्यास जारी रखा है। बीबर के हाल में आये एल्बम में स्वैग और स्वैग 2 शामिल हैं तथा उनका आखिरी टूर जस्टिस वर्ल्ड टूर 2022 में हुआ था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button