एलन के कबीर छिल्लर को ऑल इंडिया रैंक में पहला स्थान
हैदराबाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई-मेन 2026 की ऑल इंडिया रैंक व सेशन-2 का परिणाम जारी किया गया, जिसमें पुनः एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने श्रेष्ठता साबित की है।
प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितीन कुकरेजा ने बताया कि अभी तक देखे गए परिणामों में एलन क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। इसके साथ ही टॉप-10 में 4 स्थानों पर एलन क्लासरूम स्टूडेंट रहे हैं। इनमें अर्णव गौतम रैंक-5, शुभम कुमार रैंक-6 और ऋषि प्रेमनाथ ने आल इंडिया रैंक-४ प्राप्त किया है।
रिजल्ट्स की ऑथेंटिसिटी एवं पारदर्शिता को बरकरार रखते हुए एलन ने अपने रिजल्ट्स को देश की बड़ी ऑडिट फर्म ई-वाई इंडिया से वैलिडेट करवाया है। पिछले दो वर्षों के रिजल्ट्स में आईआईटी में प्रवेश लेने वाला हर चौथा स्टूडेंट एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से है। जेईई मेन व एडवांस्ड में एलन क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। जेईई मेन व एडवांस्ड के रिजल्ट्स में पिछले दो वर्षों से लगातार एलन से ऑल इंडिया रैंक-1 के साथ टॉप-100 और ओवरऑल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स क्वालीफाई कर रहे हैं।

एलन इंस्टीट्यूट के छात्र की बड़ी सफलता
जेईई-मेन 2026 में अब तक के सर्वाधिक 15 लाख 38 हजार 468 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। दोनों सेशन में मिलाकर 26 छात्रों को 100 प्रतिशत घोषित किया गया। रिजल्ट में स्टेट वाइज टॉपर्स के साथ कैटेगिरी टॉपर्स की सूची भी जारी की गई है।
अवसर पर ऑल इंडिया रैंक में पहला स्थान प्राप्त करने वाले कबीर छिल्लर ने बताया कि मेरी सक्सेस का मुख्य कारण फैकल्टीज का गाइडेंस मानता हूँ, साथ ही मैंने अपने पढ़ाई करने के तरीके को अलग बनाया है। क्योंकि मैं सेल्फ स्टडीज में अटेंशन और क्वालिटी देखता हूँ। हर टेस्ट के बाद खुद का एनालिसिस किया और जहाँ कमी थी, उसी पर सबसे ज़्यादा फोकस किया। एग्जाम से पहले स्टडी स्ट्रेटेजी को फाइन ट्यून करता हूँ।
नियमित मॉक टेस्ट देने के साथ हर पेपर का डीपली एनालिसिस किया
नियमित मॉक टेस्ट देने के साथ हर पेपर का डीपली एनालिसिस किया, जिससे मेरी एक्यूरेसी और टाइम मैनेजमेंट दोनों बेहतर होते चले गए। कॉन्सेप्ट क्लियर होना सबसे जरूरी है। रटने की बजाय हर टॉपिक को समझना और उसे अप्लाई करना ही मेरी सबसे बड़ी ताकत रही। 30 जुलाई 2008 को जन्में कबीर छिल्लर के पिता मोहित छिल्लर (आईआईटीयन) और माता प्रियंका छिल्लर (प्राइवेट टीचर) हैं।
जेईई मेन 2026 मे ऑल इंडिया रैंक 5 प्राप्त करने वाले अर्णव गौतम ने कहा कि अनुशासन, रणनीति और फोकस, यही मेरी सक्सेस का फॉर्मूला है। अर्णव के पिता डॉ. बुद्धिप्रकाश (ज्योग्राफी शिक्षक) और माता निधि गौतम (सरकारी शिक्षक) हैं। जेईई मेन में ऑल इंडिया रैंक 6 प्राप्त करने वाले शुभम कुमार ने बताया कि कॉन्सेप्ट क्लियर होने से सवाल हल करना आसान है। 20 सितंबर 2008 जन्में शुभम कुमार के पिता शिवकुमार (व्यवसायी) और माता कंचन देवी हैं।
जेईई मेन में एआईआर 8 प्राप्त करने वाले ऋषि प्रेमनाथ ने बताया कि मॉक टेस्ट का मिला फायदा, उससे मिलते-जुलते प्रश्न पेपर में आए है। 27 फरवरी 2008 को जन्में ऋषि प्रेमनाथ के पिता प्रेमनाथ राघवेंद्र (व्यवसायी) और माता आरती अच्युतन (गृहिणी) हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





