वैज्ञानिक तरीकों से होगी कालेश्वरम बैराजों की मरम्मत : उत्तम कुमार रेड्डी

Ad

हैदराबाद, सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने बताया कि राज्य सरकार ने कालेश्वरम परियोजना का हिस्सा रहे मेडिगड्डा, अन्नारम और सुंदिल्ला बैराजों के पुनरुद्धार कार्यों को पूरी तरह वैज्ञानिक तरीके से और पारदर्शिता के साथ करने का निर्णय लिया है।

उत्तम ने दिल्ली में राष्ट्रीय डैम सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) के चेयरमैन अनिल जैन से मुलाकात की। इस अवसर पर बैराजों की मरम्मत और पुनरुद्धार से संबंधित राज्य सरकार द्वारा अपनाई जा रही कार्ययोजना पर चर्चा हुई। उत्तम कुमार रेड्डी ने पहले हुई कमियों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे एहतियाती कदमों की जानकारी दी। साथ ही स्पष्ट किया कि पिछली सरकार की कमियों के कारण क्षतिग्रस्त हुए इन तीन बैराजों को वैज्ञानिक तरीकों से ठीक करना ही हमारा लक्ष्य है। इसके लिए एनडीएसए, सीडब्ल्यूसी अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए आईआईटी- मुंबई के विशेषज्ञों के सहयोग से अत्याधुनिक परीक्षण किए जा रहे हैं।

Ad

यह भी पढ़ें… केटीआर की पदयात्रा पर कविता ने साधा निशाना

सिंचाई मंत्री ने बताया कि चालू मासांत तक मिट्टी परीक्षण पूरा करके बारिश के मौसम के बाद स्थायी मरम्मत कार्य शुरू करने की योजना बनाई गयी है। पारदर्शिता के लिए विशेष समन्वय समिति का गठन भी किया गया है। सीएम रेवंत रेड्डी स्वयं बैराजों के मरम्मत कार्यों का निरीक्षण करने के लिए क्षेत्र स्तरीय दौरा करेंगे। अवसर पर विशेषज्ञों की देखरेख में वर्तमान में किए जा रहे परीक्षणों पर संतोष व्यक्त करते हुए एनडीएसए चेयरमैन ने कहा कि वे जल्द ही बैराजों का निरीक्षण करेंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button