केसीआर की फोटो के बिना तेलंगाना की यात्रा पर निकलेगी कविता

हैदराबाद, तेलंगाना की राजनीति को गरमाते हुए तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष के. कविता ने कहा कि अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह में वह तेलंगाना की यात्रा पर निकलेंगी। यात्रा के तहत हर ज़िले का दौरा कर जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगी। उन्होंने कहा कि जनता को पुन एक बार तेलंगाना की आत्मा की याद दिलाएगी।

इस घोषणा के चलते तेलंगाना की राजनीति में हलचल प्रारंभ हो गई है। यात्रा में सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि कविता पिता के फोटो के बजाय तेलंगाना की आत्मा के प्रतिबिम्ब के रूप में प्रोफेसर जयशंकर के फोटो और पोस्टर लगाएँगी। उनका मानना है कि इस यात्रा के जरिए वह तेलंगाना के स्वरूप को आम जनता से परिचित करवाएँगी।

यह भी पढ़ें… बीसी आरक्षण को लेकर उच्च न्यायालय में एक और याचिका

चूँकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस यात्रा से राजनीति का कोई संबंध नहीं है, लेकिन यात्रा से यह स्पष्ट हो रहा है कि कविता अकेले अपने बलबूते पर तेलंगाना में राजनीति करना चाहती हैं। कविता के अनुसार, यात्रा के आयोजन और अन्य संबंधित विवरण निकट भविष्य में जारी किए जाएँगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button