केसीआर की पारिवारिक राजनीति के कारण मागंटी गोपीनाथ का परिवार प्रभावित : पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी

हैदराबाद, राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने आरोप लगाया कि तेलंगाना की जनता के करोड़ों रुपये लूटने वाला केसीआर परिवार अब जुबली हिल्स उप-चुनाव में सेंटीमेंट के नाम पर फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आज बोराबंडा डिवीजन सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से कांग्रेस पार्टी को वोट देने का आग्रह किया।

बोराबांडा के साईंबाबा नगर और जुबली हिल्स निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न संघों के सदस्य व कई पुजारी मंत्री पोंगुलेटी की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। पोंगुलेटी ने कहा कि दिवंगत गोपीनाथ की माँ ने बेटे की मौत के मामले में केटीआर को खलनायक बताया।

यह भी पढ़ें… भट्टी विक्रमार्का ने दोहराई बिजली क्षेत्र के प्रति सरकार की कटिबद्धता, 53 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली

इससे केसीआर परिवार का रवैया सबको समझ आ जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केसीआर, जिन्होंने पहले तेलंगाना आंदोलन के लिए हजारों युवाओं की बलि दी थी, ने बाद में कई आंदोलन नेताओं को कुचल दिया। हाल ही में कविता को भी पार्टी से बाहर भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button