सज्जनार ने डिपो और बस स्टेशन का निरीक्षण किया

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) के प्रबंध निदेशक वीसी सज्जनार ने आदिलाबाद डिपो और बस स्टेशन का निरीक्षण करते हुए डिपो की सेवाओं, यात्री सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

आज सुबह निगम के प्रबंध निदेशक सज्जनार औचक डिपो पहुंच गए। निरीक्षण के पश्चात सज्जनार ने ड्राइवरों, कंडक्टरों और स्टाफ के साथ सदस्यों के व्यवस्था को लेकर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा की भी जमीनी हकीकत की जानकारी ली।

इस दौरान अधिकारी ने बस स्टैंड पर उपस्थित यात्रियों से बातचीत कर निगम की सेवाओं से संबंधित क्यूआर कोड युक्त की-चेन वितरित किया।इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए सज्जनार ने कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा और प्रतिबद्धता के चलते ही संस्था प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो रही है।

सज्जनार ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए बसों की व्यवस्था की जा रही है। बीते तीन वर्षों में 50 प्रतिशत नए बसों को निगम में शामिल किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि हर गांव तक बस सेवा पहुँचाने के उद्देश्य को लेकर निगम आगे बढ़ रहा है।

इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को आदिलाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक सीधी बस सेवाएं शुरू करने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए। सज्जनार ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार के सहयोग से आरटीसी कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन चरणबद्ध ढंग से कदम उठा रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button