केसीआर को बचा रहे हैं किशन रेड्डी : रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि केसीआर और हरीश राव को कब गिरफ्तार किया जाएगा, यह भाजपा नेताओं को बताना चाहिए। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि भाजपा सांसद धर्मपुरी अरविंद ने अक्सर यह मांग की है कि केसीआर और हरीश को जेल में बंद कर दिया जाए, लेकिन हमने विधानसभा में चर्चा के बाद कालेश्वरम की जाँच सीबीआई को सौंपी थी, लेकिन अब तक सीबीआई ने इस पर कोई ध्यान तक नहीं दिया है। उन्होंने पूछा कि केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी कहाँ छिपे हैं? केसीआर और हरीश राव को चेर्लापल्ली जेल में बंद करने से कौन रोक रहा है? किशन रेड्डी केसीआर को बचा रहे हैं। किशन रेड्डी कल्वाकुंट्ला किशन राव बन गए हैं। केसीआर के एक और दत्त पुत्र किशन राव हैं।

निजामाबाद जनसभा में रेवंत रेड्डी का संबोधन

रेवंत रेड्डी ने निजामाबाद जिले के दौरे के दौरान डिचपल्ली मंडल के बर्तिपुर में कई विकास कार्यों की आधारशिला रखी। तत्पश्चात आयोजित प्रजा पालना प्रगति बाटा जनसभा में भाग लिया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि 12 साल से प्रधानमंत्री रहने वाले नरेंद्र मोदी और 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे केसीआर ने निज़ामबाद की समस्याओं को हल नहीं किया। भाजपा और बीआरएस के शासन में निजामाबाद कूड़े का ढेर बन गया।

समस्यों और भी गंभीर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के सत्तासीन होने के बाद जिले में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के लिए 600 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। संयुक्त निज़ामबाद जिले की नगरपालिकाओं में 1,045 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में पहले 90 प्रतिशत प्रतिनिधि बीआरएस के ही थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा निधियाँ मंजूर किये जाने के बावजूद बीआरएस नेता विकास को बाधित कर रहे हैं।

अरविंद पर विकास कार्यों में विफल रहने का आरोप

उन्होंने आगे कहा कि निजामाबाद की जनता ने भाजपा के अरविंद को दो बार सांसद बनने का मौका दिया, लेकिन अरविंद ने जिले के विकास के लिए कोई पहल नहीं की। उन्होंने पूछा कि निजामाबाद को स्मार्ट सिटी योजना में क्यों शामिल नहीं किया गया। निजामाबाद के विकास के लिए कोई निधियाँ नहीं लाने वाले भाजपा उम्मीदवारों को क्यों वोट देना चाहिए। अगर भाजपा को वोट चाहिए, तो पहले निजामाबाद को स्मार्ट सिटी घोषित करे। अन्यथा भाजपा को वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने लोगों से इस चुनाव में भाजपा को हराने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कॉर्पोरेटर और पार्षद कांग्रेस के उम्मीदवार ही जीतने चाहिए, तभी ही विकास होगा। निजामाबाद के लोगों को इस सुनहरे अवसर को गंवाना नहीं चाहिए। उन्होंने दोहराया कि बीआरएस और भाजपा के बीच फेविकॉल बंधन है। बीआरएस व भाजपा को वोट देना मूसी में डालने से बराबर है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में कांग्रेस 8 साल और सत्ता में रहेगी। वर्ष 2023 के चुनावों में मैंने पीसीसी अध्यक्ष और महेश कुमार गौड़ ने कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस को सत्ता में लाया।

आगामी 2029 में वह मुख्यमंत्री के रूप में पीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाएंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने मुस्लिमों को 4 प्रतिशत आरक्षण दिया। कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय को कई पद दिए। निजामाबाद से नहीं जीतने पर भी शब्बीर अली को पद दिया गया। विधायक के रूप में हार जाने पर भी अजहरुद्दीन को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। कुल 8 अल्पसंख्यक नेताओं को निगम पद दिए गए। इस कार्यक्रम में मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी, तुम्मला नागेश्वर राव, सरकारी सलाहकार सुदर्शन रेड्डी, शब्बीर अली, वेणुगोपाल, विधायक भूपति रेड्डी, एमएलसी बी. वेंकट सहित कांग्रेस पार्टी के नेता और अन्य ने भाग लिया।

एक वोट भी महत्वपूर्ण

इससे पूर्व मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने निजामाबाद में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों से बातचीत के दौरान कहा कि किसी भी हाल में चुनाव जीतना ही होगा। उन्होंने कहा कि म्युनिसिपल चुनावों में महिला वोटर अहम भूमिका निभाने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस के लिए अनुकूल वातावरण है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी कार्यक्रमों को जनता के बीच ले जाने से ही जीत की संभावना है।

यह भी पढ़ें… टीजीएसआरटीसी के तारनाका अस्पताल को मिला एनएबीएच प्रमाणन

अगर सभी को साथ लेकर चलेंगे तो जीत तय है। हर किसी को बार-बार चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिलेगा। पार्टी टिकट मिलने पर हर हाल में जीत हासिल करनी चाहिए। पार्टी की ओर से हर तरह का सहयोग मिलेगा। किसी भी छोटे से अवसर को न छोड़ें। सभी सर्वे कांग्रेस के पक्ष में हैं। विपक्षी दल नफरत फैला रही है। हमें अपनी प्रगति के बारे में जनता को बताना होगा। उन्होंने कहा कि वह नागरिक प्रशासन मंत्री है और निज़ामबाद को आवश्यक धन उपलब्ध करवाएंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button