दिल्ली विधानसभा में ‘अपने प्रधानमंत्री को जानें’ प्रदर्शनी

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली विधानसभा परिसर में ‘अपने प्रधानमंत्री को जानें’ शीर्षक से एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। यह जानकारी दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दी।

गुप्ता ने बताया कि यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री की राजनीतिक यात्रा को प्रदर्शित करेगी और 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जनता के लिए खुली रहेगी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, समारोह के तहत विधानसभा पुस्तकालय में प्रधानमंत्री पर केंद्रित एक समर्पित पुस्तक दीर्घा का उद्घाटन किया जाएगा, ताकि विधायक और विद्वान उनके विचारों, शब्दों और कार्यों से सीख सकें।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री की पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अनुरूप एक वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा। यह अभियान विकास, स्थिरता और अगली पीढ़ी को एक हरित, स्वस्थ और अधिक लचीला भारत सौंपने की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।

गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों सहित दिल्ली विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदर्शनी हॉल और पुस्तकालय में समर्पित गैलरी का निरीक्षण किया और आगामी समारोह की सभी तैयारियों की समीक्षा की। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button