बंडी संजय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया केटीआर ने

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कल्वाकुंट्ला तारक रामाराव ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय पर कांदी शिखम भूमि मामले में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया और कहा कि रेवंत रेड्डी के साथ मिलकर केंद्रीय मंत्री जो भी कर रहे हैं, उसके सारे सबूत मौजूद हैं। समय आने पर सब सार्वजनिक करेंगे।

केटीआर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बंडी संजय किसकी सहायता कर रहे हैं, यह सब सबूतों के साथ सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की आलोचना तक नहीं करने वाले केंद्रीय मंत्री बंडी संजय को क्यों रेवंत रेड्डी से इतना डर लग रहा है, बताएं। उन्होंने कहा कि आज तक भी रेवंत रेड्डी के खिलाफ शब्द तक नहीं बोलने वाले बंडी संजय को डर है कि यदि बोलेंगे तो भ्रष्टाचार की पोल खुल जाएगी। उन्होंने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री बंडी संजय को शव व शिव के अलावा और कुछ पता नहीं है। उन्होंने करीमनगर म्युनिसिपल चुनाव में भारी धन खर्च कर कुछ ही मार्जिन से जीत हासिल करने का केंद्रीय मंत्री बंडी संजय पर आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें… जीओ 7 रद्द व फीस बकाया भुगतान की मांग : केटीआर

दिन-दहाड़े वारदात से लोगों में भय का माहौल

केटीआर ने करीमनगर में ज्वेलरी शॉप में हुई लूट का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में बिहार जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो चुकी हैं। दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर लूट हो रही है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि आज जब घायल पीड़ितों से मिलने अस्पताल गए तो पता चला पीड़ितों के परिवार कितने डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को पकड़ने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है, जबकि घटना घटित होकर दो दिन हो रहे हैं।

एक आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जो शोचनीय है। उन्होंने कहा कि पूर्व बीआरएस शासन में कानून व्यवस्था मजबूत थी परंतु कांग्रेस के शासन में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की असमर्थता के चलते ही कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि अगले ढाई वर्षों में फिर से केसीआर की सरकार बनेगी तब कानून व्यवस्था फिर से मजबूत होगी। उन्होंने पुलिस को भी चेताया और कहा कि कांग्रेस के इशारों पर काम करना बंद करें और अपना कर्तव्य निभाएं।

विपक्षियों को टार्गेट करके प्रताड़ित करने के बजाए कानून व्यवस्था को बनाए रखें और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डालें। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस अपना रवैया नहीं बदलेगी तो भविष्य में उन्हें ही खामियाजा भुगतना पड़ेगा क्योंकि अगली बार केसीआर की सरकार बनना तय है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button