चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुनाव के लिए केटीआर ने नियुक्त किए प्रभारी
हैदराबाद, भारास के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के. तारक रामाराव ने 8 म्युनिसिपालिटियों में मंगलवार, 17 फरवरी को होने वाले चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ट नेताओं को प्रभारियों के तौर पर नियुक्त किया। केटीआर ने त्रिशंकु जनादेश वाली म्युनिसिपालिटियों पर पैनी नजर रखते हुए जिन प्रभारियों को नियुक्त किया, उनमें जनगाम म्युनिसिपालिटी के लिए विधान परिषद के डिप्युटी चेयरमैन बंडा प्रकाश व एमएलसी पोचमपल्ली श्रीनिवास रेड्डी शामिल हैं।
इनके अलावा विधायक कोवा लक्ष्मी (क्यैतनपल्ली म्युनिसिपालिटी), विधायक अनिल जाधव (खानापुर), विधायक कोत्ता प्रभाकर रेड्डी व यादव रेड्डी (इंद्रेशम), पूर्व मंत्री जोगू रामन्ना (कागजनगर), विधायक चिंता प्रभाकर व विधायक सुनीता लक्ष्मा रेड्डी (जहीराबाद), विधायक सबीता इंद्रा रेड्डी व एमएलसी शांभीपुर राजू (इब्राहिम पट्टनम) को प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से यदि चुनाव हुए, तो सभी 8 म्युनिसिपालिटियों पर बीआरएस की गुलाबी विजय पताका लहराएगी।
यह भी पढ़ें… भव्यता से मनाया जाएगा KCR का जन्मदिन : तलसानी श्रीनिवास यादव
केटीआर ने कहा कि हुए म्युनिसिपल चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुनाव में कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग करके जिस प्रकार अराजकता फैलाकर, गुंडागिरी करते हुए बीआरएस नेताओं व कार्यकर्ताओ पर हमले किए गए, वह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। इसकी बीआरएस कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने गुंडागिरी करते हुए बीआरएस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर न केवल हमले किए, बल्कि डरा धमकाकर किडनैप कर जुल्म किया। उन्होंने कहा कि इससे समझा जा सकता है कि राज्य में कानून व्यवस्था का क्या हाल है, पुलिस किस प्रकार काम कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



