जुबली हिल्स उपचुनाव में केटीआर के रोडशो की शुरुआत
हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव (केटीआर) जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में अपने प्रचार अभियान को तेज करने जा रहे हैं। वे 31 अक्तूबर से 9 नवंबर तक क्षेत्र के विभिन्न संभागों में रोड शो करेंगे।
बीआरएस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि अभियान के तहत, रामाराव प्रमुख इलाकों में रोड शो की एक श्रृंखला आयोजित करेंगे, जिसकी शुरुआत 31 अक्तूबर को शेखपेट से होगी, उसके बाद रहमत नगर (1 नवंबर), यूसुफगुडा (2 नवंबर), बोराबंडा (3 नवंबर), सोमाजीगुडा (4 नवंबर), वेंकटराव नगर (5 नवंबर) और एर्रागड्डा (6 नवंबर) में रोड शो होंगे। वह 8 नवंबर को शेखपेट, यूसुफगुडा और रहमत नगर संभागों का दौरा करेंगे और निवासियों और स्थानीय नेताओं से बातचीत करेंगे।
अभियान का समापन 9 नवंबर को शेखपेट से बोराबंडा तक एक रोड शो के साथ किया जाएगा। बीआरएस कार्यकर्ताओं में केटीआर के इस प्रचार कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



