श्रम दिवस अभिनंदन

एक मई दिन खास
श्रम दिवस का आगाज़
पंद्रह घंटे करते काज
तब उठी विद्रोह आवाज़
दुःख-दर्द से भरे हुए
श्रमिक सब एक हुए
कोना-कोना संसार का
श्रम के उपकार का
श्रमिक जीवन न रहे बेज़ान
श्रम दिवस का हुआ ऐलान
एक मई घोषित हुआ श्रम दिवस
बना अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस
श्रम देव को दिया सम्मान
खुशी इज़हार, छुट्टी आराम
सुधरी स्थिति मज़दूर हालात
हुई अभी तो शुरुवात
पूरे नहीं सुधरे हालात
श्रमिकों को मिले मान
रोटी, कपड़ा और मकान
श्रम-दिवस हर श्रम के लिए
चाहे श्रम करें कम्प्यूटर लिए
प्रौद्योगिकी का बिछा जाल
रात-दिन बुरा हाल
सब पर लागू हो समय बंधन।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



