भूमि धोखाधड़ी मामला : आर्थिक अपराध शाखा की जम्मू कश्मीर में छापेमारी

श्रीनगर, कश्मीर अपराध शाखा की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 53 लाख रुपये की भूमि धोखाधड़ी के एक मामले में कई जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। धोखाधड़ी में शामिल चार व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति मुहैया कराने के मामले में श्रीनगर जिले में कई स्थानों पर तलाशी ली गई।

अपराध शाखा के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह मामला दो सितंबर को एक लिखित शिकायत के बाद दर्ज किया गया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि भूमि दलाल तारिक अहमद हजाम, गुलाम हसन मीर, सोनाउल्लाह मीर और रज्जाक मीर ने भूमि सौदे में मदद करने के बहाने शिकायतकर्ता से धोखे से 53 लाख रुपये हड़प लिए थे। सभी आरोपी श्रीनगर के बरथाना के निवासी हैं।

यह भी पढ़े: ईडी ने 346 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में छापेमारी की

प्रवक्ता ने कहा कि जांच से पता चला है कि शिकायतकर्ता से अवैध रूप से धन और संपत्ति प्राप्त करने के लिए आरोपियों ने कुछ राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर दस्तावेजों में हेरफेर की और आधिकारिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग किया। उन्होंने बताया कि सबूतों का पता लगाने और मामले से जुड़े सभी सरकारी कर्मचारियों सहित इसमें शामिल व्यक्तियों के व्यापक नेटवर्क की पहचान करने के लिए तलाशी ली गई। उन्होंने आगे बताया कि आगे की जांच जारी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button