लावा शार्क 2 : 50एमपी कैमरा और 5000एमएएच बैटरी के साथ

लावा इंटरनैशनल ने अपने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नया धमाका किया है। कंपनी ने भारत में लावा शार्क 2 पेश किया है, जो ताकतवर बैटरी, हाई रेज़ॉल्यूशन कैमरा और वाटर-डस्ट रेज़िस्टेंट डिजाइन के साथ आता है। यह फोन उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है जो किफायती कीमत में भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं।

लावा इंटरनैशनल ने भारत में नया स्मार्टफोन लावा शार्क 2 लॉन्च कर दिया है। फोन आईपी54 डस्ट और वॉटर रेटिंग के साथ पेश किया गया है। फोन में 50एमपी कैमरा और 5000एमएएच बैटरी मिलेगी। भारतीय मोबाइल कंपनी ने इसे बजट सेगमेंट में 4जीबी रैम प्लस 64जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट के साथ उतारा है और इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गई है।

यह भी पढे़: दुनिया का सबसे पतला 3डी कर्व्ड फोन : टेक्नो पोवा स्लिम 5ज़ी लॉन्च

मोबाइल की सेल शुरू हो गई है और कंपनी अपने यूजर्स को फोन के साथ एक साल की फ्री सर्विस एट होम वारंटी दे रही है। फोन स्टेलर गोल्ड और स्टेलर ब्लू कलर में अवेलेबल है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button