लोकभवन ने की राज्यपाल उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए नामों की घोषणा
हैदराबाद, तेलंगाना लोकभवन द्वारा राज्यपाल उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 के विजेताओं की घोषणा की गई। राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा विजेताओं को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष समारोह में सम्मानित करेंगे। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यपाल उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 के लिए महिला सशक्तिकरण, जनजातीय विकास, ग्रामीण स्वास्थ्य एवं चिकित्सा परोपकारतथा कॉर्पोरेट स्वयंसेवा श्रेणियों के तहत तेलंगाना कम से कम पिछले पाँच वर्षों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों, संस्थाओं, संगठनों तथा ट्रस्टों सेनामांकन आमंत्रित किए गए थे।
प्राप्त नामांकनों की विशेष रूप से गठित चयन समिति द्वारा गहन जाँच करते हुए विजेताओं को चुना गया। प्रत्येक श्रेणी के अंतर्गत दो पुरस्कार दिए जाएँगे। एक पुरस्कार व्यक्तिगत रूप से तथा एक पुरस्कार संस्थाओं, संगठनों, सोसाइटियों एवं ट्रस्टों को प्रदान किया जाएगा।
विजेताओं (व्यक्तिगत) मेंरमा देवी कन्नेगंती, हैदराबाद (महिला सशक्तिकरण), थोडसम कैलाश, आदिलाबाद (जनजातीय विकास), डॉ. प्रद्युत वाघरे, हैदराबाद (ग्रामीण स्वास्थ्य एवं चिकित्सा परोपकार) तथा वी. राजन्ना, हैदराबाद (कॉर्पोरेट वालंटियरिंग) का नाम शामिल है। संगठन श्रेणी में श्री साई सोशल एम्पॉवरमेंट सोसाइटी, घटकेसर (महिला सशक्तिकरण), स्वदेशी विकास संगठन, भद्राद्रि कोत्तागुड़ेम (जनजातीय विकास), रामदेवराव अस्पताल, हैदराबाद (ग्रामीण स्वास्थ्य एवं चिकित्सा परोपकार) तथा गिव फॉर सोसाइटी, घटकेसर (कॉर्पोरेट वालंटियरिंग) का नाम शामिल है। प्रत्येक पुरस्कार में 2,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति-पत्र शामिल है।
यह भी पढ़ें… दावोस में तेलंगाना को निवेश बढ़त, कई एमओयू पर हस्ताक्षर
प्रत्येक श्रेणी के पुरस्कार 26 जनवरी को लोक भवन में आयोजित किए जाने वाले विशेष समारोह में प्रदान किए जायेंगे। बताया गया कि विजेताओं के चयन हेतु विशेष रूप से गठित समिति में पूर्व केंद्रीय गृह सचिव के. पद्मनाभैया, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी सी.आर. बिस्वाल, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुनीता कृष्णन, स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. चिन्नाबाबू सुनकावल्ली, साइबरबाद सुरक्षा परिषद के महासचिव रमेश काजा का नाम शामिल था।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



