इलेक्ट्रॉनिक निर्माण के लिए मदरसन को PLI प्रोत्साहन

नयी दिल्ली, मोटर वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी मदरसन इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को सरकार की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत प्रोत्साहन राशि मिली है।

संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड (एसएएमआईएल) ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि नवीनतम स्वीकृतियों के तहत, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के लिए आवरणों के उत्पादन हेतु इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा घोषित इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना (ईसीएमएस) के लाभार्थियों में मदरसन इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को शामिल किया गया है।

इसमें कहा गया कि ये प्रोत्साहन छह वर्ष के लिए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 से वित्त वर्ष 2030-31 की निवेश अवधि के दौरान अनुमानित संचयी निवेश 1,900 करोड़ रुपये है। कंपनी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स घटक चिनिर्माण योजना में मदरसन का शामिल होना उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उच्च मूल्य वाले क्षेत्रों में परिचालन बढ़ाने की उसकी मजबूत क्षमताओं एवं तत्परता को दर्शाता है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button