माहेश्वरी सेवा संघ : ‘नानी बाई का मायरा’ 1 मई से
हैदराबाद, माहेश्वरी सेवा संघ, माहेश्वरी महिला मंडल एवं माहेश्वरी युवती संगठन के संयुक्त तत्वावधान में माहेश्वरी युवा संगठन, सिकंदराबाद द्वारा आगामी 1 से 3 मई तक नानी बाई का मायरा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अवसर पर पंडित पवन कुमार मालोदिया (वरंगल) भक्तों को कथा का रसपान कराएँगे।
कार्यक्रम का आयोजन लोअर टैंकबंड स्थित गौशाला में प्रतिदिन दोपहर 3.31 से शाम 7.01 बजे तक होगा। कथा के आयोजन हेतु कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आयोजित कर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
यह भी पढ़ें… माली समाज के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह
बैठक में माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष प्रवीण तोष्णनीवाल, मंत्री विष्णुकांत बजाज, उपाध्यक्ष नरेश बाहेती, सह मंत्री आदित्य मूंदड़ा, सह कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सारड़ा, प्रचार मंत्री हेमंत सारड़ा, परामर्शदाता लड्डू बंग, सलाहकार आदित्य लोया, शिरीष अगीवाल, विजय बजाज, सदस्य जगदीश लोया, शिव मूंदड़ा, आनंद इन्नानी, कुणाल बंग, प्रकाश मूंदड़ा, अभिनव जाखोटिया, ओम मूंदड़ा, राहुल लोया, माहेश्वरी सेवा संघ के मंत्री जगदीश दरक, रामकिशोर मोदानी, राधाकिशन भूतड़ा, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष तारा बंग, कोषाध्यक्ष पूजा लोया, बबिता बंग, पूजा बाहेती एवं अन्य उपस्थित थे। संगठन के पदाधिकारियों ने समाज बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



