महिंद्रा थार रॉक्स स्टार एडिशन भारत में लॉन्च, नया प्रीमियम लुक

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर 5-डोर एसयूवी थार रॉक्स का नया स्टार एडिशन भारत में पेश कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन प्रीमियम डिज़ाइन और नए कलर ऑप्शन के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार किया गया है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर 5 डोर एसयूवी थार रॉक्स का एक नया स्पेशल स्टार एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। यह नया एडिशन टॉप एंड एएक्स7एल ट्रिम पर बेस्ड है और इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग और प्रीमियम बनाते हैं। कंपनी ने इसमें नए सिट्रीन यलो कलर ऑप्शन के साथ अंदर ब्लैक-आउट थीम दी है।

थार रॉक्स स्टार एडिशन की कीमतें इसके इंजन और गियरबॉक्स के आधार पर तय की गई हैं। इसके डीजल मैनुअल वैरिएंट की शुरुआत 16.85 लाख से होती है, जबकि पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत 17.85 लाख है। इसका सबसे महंगा डीजल ऑटोमैटिक वैरिएंट 18.35 लाख (एक्स-शोरूम) में मिलेगा।

यह भी पढे़: टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी अर्बन क्रूजर एबेला भारत में अनवील

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button