मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

हैदराबाद, मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, हैदराबाद-सिकंदराबाद द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन उत्साह के साथ मैढ़ समाज भवन, गौलीगुड़ा चमन में किया गया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेश परवाल तथा विशेष अतिथि मालचंद देवाल ने ध्वजारोहण किया। अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मायछ एवं अध्यक्ष पवन कुमार मायछ द्वारा किया गया। मालचंद देवाल ने समाज को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। सुरेश परवाल ने कहा कि शिक्षा और युवा पीढ़ी समाज को आगे ले जाने की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक समाजबंधु विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों व युवाओं को प्रोत्साहित करे। जब हम शिक्षा और एकता के पथ पर आगे बढ़ेंगे, तभी हमारा समाज समृद्ध, शक्तिशाली और प्रतिष्ठित बनेगा।

यह भी पढ़ें… अस्थि एवं जोड़ों के रोग से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष युगल किशोर कड़ेल ने किया। अवसर पर पवन कुमार मायछ, युगल किशोर कड़ेल, विष्णु मायछ, महावीर कड़ेल, माणिक देवाल, जितेन्द्र जालू, चंद्रशेखर रोड़ा, ओमप्रकाश परवाल, प्रदीप मांडन, राजेश कड़ेल, ओमप्रकाश देवाल, मनोज देवाल, राजकुमार तुंणगर, रवि रोड़ा, आशीष मायछ, मुकेश डाँवर, गोवर्धन परवाल, विकास भामा, राजकुमार सहदेव व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button