बंगाल में बड़ा फैसला! फाल्टा सीट के सभी बूथों पर 21 मई को फिर से वोटिंग

नई दिल्ली, निर्वाचन आयोग ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन के कारण शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर 21 मई को पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया। निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना 24 मई को होगी।

फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान गंभीर चुनावी गड़बड़ियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि इस सीट के सभी 285 मतदान केंद्र पर नये सिरे से मतदान कराया जाए।

15 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान करवाने का आदेश दिया

अधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को फाल्टा में हुए मतदान में गंभीर चुनावी गड़बड़ियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन के कारण पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है। शुक्रवार को आयोग ने पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम के 15 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान करवाने का आदेश दिया था।( PTI)

यह भी पढ़ेखतरे में ऊर्जा:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button