श्री खेमदास मठ में प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय दिवस मण्डलादि पूजन व हवन

हैदराबाद, चूड़ी बाजार स्थित श्री खेमदास मठ में मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय दिवस मण्डलादि पूजन व हवन किया गया। साथ ही पुष्पाधिवास, फलाधिवास की विधि मंत्रोच्चार के साथ विधि पूर्वक की गई।

डीडवाना के द्वाराचार्य एवं निरंजनी सम्प्रदायाचार्य सांवरदेवाचार्यजी महाराज, श्री पंच निर्मोही आत्री अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राजेन्द्रदासजी महाराज, शुभेच्छुक खेमदास मठ, चूड़ीबाजार के मठाधिपति महत डॉ. मनुदासजी महाराज, प्राण प्रतिष्ठा आचार्य पं. सुनील कुमार शर्मा के सान्निध्य में श्री खेमदास मठ, चूड़ी बाजार में महासर माता, पंडित गणेश नारायणजी, अग्रसेनजी महाराज, हरिपुरुषजी महाराज, खेमदासजी महाराज और बालकदासजी महाराज मंदिर के पाँच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिन पूजा एवं यज्ञ कार्यक्रम हुए।

यह भी पढ़ें… संसदीय राजभाषा समिति ने किया राजभाषा निरीक्षण, ईसीआईएल को उत्कृष्ट प्रमाण-पत्र प्रदत्त

मंत्रोच्चार के साथ मण्डलादि पूजन, हवन व अधिवास विधियाँ पूर्ण

मठाधिपति डॉ. मनुदासजी महाराज एवं वेदाचार्य सुनील महाराज (सोनू महाराज) के सान्निध्य में मण्डलादि पूजन, हवन, पुष्पाधिवास, फलाधिवास की विधि मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक पूर्ण की गई। शाम को आयोजित भजन संध्या के अंतर्गत सुरभि चतुर्वेदी, पंकज ओझा एवं संजय दाहिमा ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया श्री गणेश फाउंडेशन और श्री महासर माता भक्त मंडल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के प्रधान संयोजक शशिकांत अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, ट्रस्टी राजकुमार अग्रवाल, अमरनाथ केड़िया, दिनेश कुमार, विशंभरलाल निमानी, गोपाल अग्रवाल, विनोद गोयल, नवरतन कानोडिया, विनोद केड़िया व रविन्द्र कुमार अग्रवाल शामिल हे।

अवसर पर विकास मोदी, दिनेश कुमार सिंघल, आशीष अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, आलोक भालोटिया, मनीष अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश केड़िया, राधेश्याम अग्रवाल, रितेश कुमार अग्रवाल, रविन्द्र अग्रवाल, किशन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, गोविन्द अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, प्रकाश गर्ग, सोनू वैभव अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, राजकुमार केड़िया, मनीष अग्रवाल, सत्यनारायण फोगला, वेणुगोपाल भालोटिया, नीरज केड़िया, संजय केड़िया, पंकज कुमार केड़िया, दीनबंधु अग्रवाल, टी. ओमप्रकाश सिंह, अक्षय स्वामी, यश स्वामी, चेतन स्वामी, धर्मदास स्वामी, राजेश पुजारी, रतन, श्री महासर माता भक्त मंडल, श्री गणेश फाउंडेशन, श्री खेमदास मठ के कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button