मणिपुर : भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद

Ad

इंफाल, मणिपुर की इंफाल घाटी में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के लोइटैंग सांडुम हिल से एक .303 राइफल, एक डबल-बैरल बंदूक, एक सिंगल-बैरल बंदूक और एक नौ एमएम की पिस्तौल बरामद की गई। बरामद किए गए अन्य सामानों में 118 कारतूस, एक हथगोला, आठ डेटोनेटर, विभिन्न प्रकार की आठ मैगजीन आदि शामिल हैं।

Ad

पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के केइराओ वांगखेम के पास नगरियान हिल की तलहटी से 12-बोर की एक सिंगल-बैरल बंदूक, मैगजीन के साथ एक नौ एमएम एसएमजी कार्बाइन, दो हथगोले और लगभग दौ किलोग्राम वजन का एक आईईडी बरामद किया गया।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button